‘भारतीय पसमांदा मंच’
पसमांदा समाज की आवाज को अधिक मुखर तरीके से उठाने के लिए 20 मई 2023 को ‘भारतीय पसमांदा मंच’ संगठन की नींव रखी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम समेत सात प्रदेशों में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ कार्य कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष
राजनीति में मुस्लिम समाज के मतों का अलंबरदार बनने वाले दलों द्वारा पसमांदा समाज के मुद्दों, समस्याओं को तरजीह न दिए जाने के कारण पसमांदा समाज को जगाने व एकजुट करने के उद्देश्य से जून 2022 में ‘राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज’ के साथ बतौर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) जुड़ा।
आज भारतीय पसमांदा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सादिक रज़ा खां जी ने बरेली स्तिथ दरवारे खास रेस्टुरेंट में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम किया जिसने भारतीय पसमांदा के वरिष्ट सतिथियो ने एक होकर इफ्तार किया ।
आज बरेली आवास पर पीलीभीत के #जिला अध्यक्ष श्री फरमूद अली जी का आना हुआ। इस दौरान उनके कई समर्पित कार्यकर्ता साथियों से भी भेंटवार्ता की। वार्ता के दोरान क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व पसमांदा_समाज के लाभाथियों के बारे में जाना। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर पसमांदा समाज को बहकावे व भटकाने वाली राजनीति से दूर रहकर विकासवादी राजनीति से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।
भारतीय पसमांदा मंच की राष्ट्रीय मंत्री फरजाना मलिक जी ने अलीगढ़ में महिलाओं के बीच जाकर आगामी लोकसभा के चुनावों में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कई महिलाओं को भारतीय पसमांदा से जोड़ा गया। आप सभी को धन्यवाद व शुभकामनाएं।
आज भारतीय पसमांदा मंच, दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय पर श्री पौनम सुरेश कुमार जी को मणिपूर BPM का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। संगठन के प्रति आपका अटूट विश्वास और समर्पण ऐसे ही बना रहे। आप दलित, पीछे और शोषित वंचितों की आवाज बुलंद करते रहें और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहें। बधाई एवं शुभकामनाएं।
जन्मतिथि: 10 जुलाई 1986
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
संतान: दो पुत्री एक पुत्र
शैक्षिक योग्यता: स्नातक बीए
आय का माध्यम: स्वव्यापार
पिता: श्री जमील अहमद
धर्म: पसमांदा मुस्लिम
(ओबीसी) ‘बंजारा’
स्थाई निवास: ग्राम – मुड़िया
हाफिज, विकास खंड – भोजीपुरा
जिला: बरेली, उत्तर प्रदेश
स्वभाव: शान्त, मृदुभाषी, ईमानदार
पसमांदा समाज की आवाज को अधिक मुखर तरीके से उठाने के लिए 20 मई 2023 को ‘भारतीय पसमांदा मंच’ संगठन की नींव रखी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम समेत सात प्रदेशों में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ कार्य कर रहा है।
राजनीति में मुस्लिम समाज के मतों का अलंबरदार बनने वाले दलों द्वारा पसमांदा समाज के मुद्दों, समस्याओं को तरजीह न दिए जाने के कारण पसमांदा समाज को जगाने व एकजुट करने के उद्देश्य से जून 2022 में ‘राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज’ के साथ बतौर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) जुड़ा।
*2023 के उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में संगठन की ओर से बतौर प्रदेश अध्यक्ष जिला स्तरीय टीमों से लेकर गांवों तक की टीमों को पसमांदा समाज के बीच भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन व उनके पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने के लिए उतारा।
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित व लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के द्वारा 06 से 14 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित ‘गांव-गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान का आयोजन किया गया था।